कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात- मूसानगर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

अभियुक्त के पास से चोरी के ₹5320 नकद बरामद, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे।

जनपद कानपुर देहात की मूसानगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त आवेश कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह, मूसानगर के जुनैदापुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के ₹5320 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस की पूछताछ में आवेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों कल्लू अहमद और मोहम्मद जुम्मन के साथ मिलकर मार्च और अप्रैल के महीने में गुढ़ा और खिरियनपुरवा गांव में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वह ऑटो किराये पर लेकर रेकी करता था और फिर रात के अंधेरे में घरों को निशाना बनाता था। गौरतलब है कि अभियुक्त आवेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर मूसानगर व घाटमपुर थानों में चोरी के करीब आठ मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।


ये भी पढे-  घाटमपुर: कार की टक्कर से, बाइक सवार युवक की मौत- 05 मई को जानी थी भाई की बारात


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button