कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेटियों के गुनहगार को मिली अंतिम सांस तक जेल, कानपुर देहात कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।

पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना के आगे ढेर हुआ आरोपी

कानपुर देहात: जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ और ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ को आज एक बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय ADJ-15 ने एक जघन्य हत्याकांड के दोषी रिषभ उर्फ शीलू कटियार को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। यह निर्णय समाज में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नजीर पेश करता है।

मामला 11 जनवरी 2021 का है, जब थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम बल्हारामऊ निवासी अभियुक्त रिषभ उर्फ शीलू कटियार ने वादी की भतीजी पर धारदार चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया था। इस नृशंस घटना में पीड़िता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद थाना डेरापुर में हत्या, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचक ने मात्र एक महीने के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए 23 फरवरी 2021 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल कर दिया था। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कोर्ट पैरोकार, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की। गवाहों के समयबद्ध बयान और पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।

न्यायालय ने दोषी रिषभ उर्फ शीलू कटियार को उम्रकैद की सजा के साथ 10,000 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, अपराधियों को कम से कम समय में सजा दिलाना ही उनके अभियान का मूल उद्देश्य है, ताकि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण बना रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में अब दहेज लोभियों की खैर नहीं, बस एक कॉल पर घर पहुंचेगी पुलिस।


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button