कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ICSE रिजल्ट 2026: पुखरायां की आन्या आदित्य ने 97% अंकों के साथ गाड़े सफलता के झंडे, कंप्यूटर में मिले पूरे 100 नंबर

बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर घर में उत्सव का माहौल है।

पुखरायां। पुखरायां की पुरानी बस्ती पटेल नगर की होनहार बेटी आन्या आदित्य ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा घोषित दसवीं की परीक्षा के परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। आन्या लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम, लखनऊ में पढ़ाई करती थीं और उन्होंने कुल 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से उनके घर और पूरे पटेल नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

आन्या ने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन से सबको चकित कर दिया है। उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कठिन विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। इसके अलावा उन्हें इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल में 98, हिंदी में 97 और अंग्रेजी में 96 अंक प्राप्त हुए हैं। विज्ञान वर्ग में भी आन्या ने 93 अंक हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है, जिसमें भौतिकी में 93, रसायन विज्ञान में 89 और जीव विज्ञान में 96 अंक शामिल हैं।

बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर घर में उत्सव का माहौल है। आन्या की माता प्रियंका आदित्य और पिता अश्वनी आदित्य ने अपनी बिटिया की इस कामयाबी पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि आन्या की कड़ी मेहनत और लखनऊ पब्लिक कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह सुखद परिणाम है।

आन्या की इस सफलता में उनके परिवार के साथ-साथ उनकी बुआओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी सबसे बड़ी बुआ मधुलता आदित्य का मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। इसके साथ ही उनकी बुआओं स्नेह, कुसुम और कृति का भी इस सफलता में पूरा सहयोग रहा है, जिसके कारण आन्या ने यह मुकाम हासिल किया है।

खुशी के इस मौके पर आन्या की दादी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना कुमारी ने अपनी लाड़ली पोती को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। परिवार के इस जश्न में चाचू अमित और सचिन सहित अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने भी शामिल होकर बधाई दी है। आन्या की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

अमन यात्रा लाइव की ओर से मेधावी आन्या आदित्य को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button