कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

19 मिलियन व्यूज का धमाका: सोशल मीडिया स्टार आकांक्षा गौतम को डॉ. सीता यादव ने किया सम्मानित

समाजसेविका डॉ. सीता यादव ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान।

कानपुर देहात: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और न ही गरीबी उसे आगे बढ़ने से रोक सकती है। इसे सच कर दिखाया है भोगनीपुर क्षेत्र के मलासा ब्लॉक के सरौटा गांव की रहने वाली आकांक्षा गौतम ने। सोशल मीडिया पर अपनी कला का लोहा मनवा रही आकांक्षा को शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. सीता यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।

हाल ही में आकांक्षा की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे 19 मिलियन (1.9 करोड़) से अधिक व्यूज मिले। इस उपलब्धि ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। डॉ. सीता यादव ने आकांक्षा को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. सीता यादव ने कहा कि “गरीबी के बीच पली-बढ़ी आकांक्षा ने अपने हुनर के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो संसाधनों की कमी के बावजूद कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं।” सम्मान पाकर आकांक्षा और उनके परिवार ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर महेंद्र पाल (शिक्षक), आयुष, ऋषभ, अभिषेक, नमन और आकांक्षा के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


ये भी पढे- नशे के सौदागर को मिली जेल: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आगरा का तस्कर दोषी करार


Related Articles

AD
Back to top button