उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव के पास सोमवार को एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक अज्ञात युवक का फंदे से लटका शव मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

सिकंदरा।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव के पास सोमवार को एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक अज्ञात युवक का फंदे से लटका शव मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से शव की पहचान के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।उसने काले रंग की लोवर और सफेद धारीदार शर्ट पहन रखी है।मृतक के दाहिने हांथ पर चंदन राइन नाम का टैटू गुदा हुआ है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि नियमानुसार शव को अगले 72 घंटों तक मोर्चरी में शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।इसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के जरिए युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button