कानपुर देहात: विद्युत आपूर्ति में बाधा सहित अन्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल छात्रों ने जमकर काटा हंगामा
कानपुर देहात के मेडिकल कालेज में 2 घंटे चला प्रदर्शन,पुलिस प्रशासन ने समझाया

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जनपद के मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब डाक्टर बनने की प्रक्रिया में शामिल सैकड़ों प्रशिक्षु छात्र विद्युत आपूर्ति की बाधा को लेकर रात के अंधेरे में परिसर के बाहर निकल और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे वे अन्य आवश्यक जरुरतों को भी लेकर तनाव में दिखाई दे रहे थे, प्रशिक्षु छात्र स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बताकर उनके खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे और ये सब मध्य रात्रि के अंधेरे में हो रहा था जिसे अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
बताया जाता है कि छात्र 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग कर रहे थे क्यों सिर्फ वर्तमान में 8-9 घंटे मिल रही है। बताते चलें कि उक्त मेडिकल कॉलेज अकबरपुर नगर से 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर दिल्ली पर स्थित है और वहां आवश्यकता पड़ने पर नमक जैसी आवश्यकता के लिए छात्रों को कम से कम 3 किलोमीटर दाएं या बाएं चलना पड़ेगा। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मूलभूत समस्याएं जैसे समय पर खाना आदि का न मिलना भी है।
उल्लेखनीय है कि जनपद कानपुर देहात का मेडिकल कॉलेज दो भागों में बांटा हुआ है एक भाग जिला अस्पताल परिसर के अंदर स्थापित है जहां मरीजों की देख रेख होती है और दूसरा हिस्सा कुंभी ग्राम सभा के अंतर्गत आता है जो पूरी तरह सिंगुर नदी की पहाड़ियों पर बसा है।
ये भी पढे- मुँगीसापुर में एचपी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुसा,चालक परिचालक मामूली घायल



