यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: लखनऊ-कानपुर सहित कई जिलों के DIOS बदले, देखें पूरी तबादला सूची
संदीप परमार की ओर से जारी हुआ ताबड़तोड़ आदेश, बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में शनिवार को एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा शिक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से जारी अलग-अलग कार्यालय-ज्ञाप के तहत उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क और समूह ख श्रेणी के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) और अन्य शिक्षा अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है।
इस बड़े फेरबदल के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा और मेरठ के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले गए हैं। इसके साथ ही शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना किसी प्रतिस्थानी (रिप्लेसमेंट) की प्रतीक्षा किए तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। निर्धारित समय में कार्यमुक्त न करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित नियंत्रक अधिकारी के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जानें कौन कहां का बना नया DIOS (तबादला सूची):
समूह क के अधिकारियों की नवीन तैनाती:
देवेन्द्र कुमार पाण्डेय: जिला विद्यालय निरीक्षक, मुरादाबाद से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ बनाए गए हैं।
प्रवीण कुमार तिवारी: जिला विद्यालय निरीक्षक, अम्बेडकरनगर से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर नियुक्त किए गए हैं।
संतोष कुमार राय: जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर से स्थानांतरित कर अब जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज की कमान सौंपी गई है।
चन्द्र शेखर: जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर के पद पर भेजे गए हैं।
राघवेन्द्र सिंह: जिला विद्यालय निरीक्षक, बागपत से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा बनाए गए हैं।
अरविन्द कुमार पाठक: जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, हरदोई तैनात किए गए हैं।
जय करन यादव: जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर बनाए गए हैं।
राजीव कुमार यादव: जिला विद्यालय निरीक्षक, पीलीभीत से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, बागपत होंगे।
कौस्तुभ कुमार सिंह: मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, अम्बेडकरनगर बनाए गए हैं।
बुद्ध प्रिय सिंह: मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मुरादाबाद से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद भेजे गए हैं।
मनोज कुमार मिश्र: मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया बनाए गए हैं।
जगदीश प्रसाद शुक्ल: जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ के पद पर भेजे गए हैं।
धर्मेन्द्र कुमार सक्सेना: उप प्राचार्य, डायट बुलन्दशहर से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर बनाए गए हैं।
अमिता सिंह: उप प्राचार्य, डायट उन्नाव से अब जिला विद्यालय निरीक्षक, बाराबंकी नियुक्त की गई हैं।
समूह ख (प्रभारी) के अधिकारियों की नवीन तैनाती:
रविन्द्र पाल सिंह तोमर: प्रधानाचार्य, नौरंगी लाल जीआईसी अलीगढ़ से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा बनाए गए हैं।
उपेन्द्र कुमार: प्रभारी सहायक निदेशक (भवन) प्रयागराज से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, संतकबीरनगर भेजे गए हैं।
राजीव कुमार दीक्षित: प्रधानाचार्य, जीआईसी मिर्जापुर से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, मिर्जापुर बनाए गए हैं।
देवेन्द्र कुमार सिंह: प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, चन्दौली से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर तैनात किए गए हैं।
संजीव कुमार: प्रधानाचार्य, जीआईसी बांसुरा सीतापुर से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, फर्रुखाबाद बनाए गए हैं।
मुदिता पाण्डेय: प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज टूण्डला फिरोजाबाद से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद बनाई गई हैं।
लाल बाबू मौर्य: सहायक निदेशक, अर्थ एवं बीमा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, कौशाम्बी बनाए गए हैं।
विजय कुमार: सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, पीलीभीत नियुक्त किए गए हैं।
रजनीश कुमार दिवाकर: प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज सकरार झॉसी से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज भेजे गए हैं।
धर्मेन्द्र कुमार सिंह: वैयक्तिक सहायक (राजपत्रित) निदेशक माध्यमिक शिक्षा से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, चन्दौली बनाए गए हैं।
हरिश चंद्र नाथ: प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, सन्तकबीरनगर से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया तैनात किए गए हैं।
हरिकेश यादव: वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट सुल्तानपुर से अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली मुख्यालयों में बड़ी जिम्मेदारी:
ओम प्रकाश त्रिपाठी: जिला विद्यालय निरीक्षक, बाराबंकी से हटाकर अब उन्हें उप शिक्षा निदेशक (मा०-1) शिविर कार्यालय लखनऊ एवं सचिव, संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।
स्कन्द शुक्ल: जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया के पद से स्थानांतरित करते हुए अब उन्हें अपर सचिव (पाठ्य पुस्तक), माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज के पद पर भेजा गया है।



