मूसानगर में चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा समेत शातिर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु थाना मूसानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस व एक नाजायज तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मूसानगर।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु थाना मूसानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस व एक नाजायज तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान कानपुर देहात के गजनेर निवासी इरफान के रूप में हुई है।थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपी को एक चोरी की गई मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा समेत रंगे हाथों दबोच लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।



