झींझक में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन घायल,एक गंभीर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में छोटा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है

- भेजा गया जिला अस्पताल
मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में छोटा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया पृथ्वीराज निवासी शेष नारायण अपने बुआ के बेटे अजीतमल औरैया के नंदलाल पुरवा निवासी कृष्णा पाल और साथी साहिल पाल के साथ अपने गांव से स्टेट बैंक झींझक आ रहे थे।तभी छोटा चौराहे के पास सामने से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार किया तथा साहिल पाल की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर लिया गया।



