उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव में गुरुवार शाम एक किशोरी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव में गुरुवार शाम एक किशोरी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान नूर मोहम्मद की 17 वर्षीय पुत्री निशा के रूप में हुई है।निशा ने शाम करीब चार बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि घटना के समय घर मे कोई मौजूद नहीं था।मृतका के पिता किसी काम से बाजार गए थे और मां खेतों पर काम करने गई थीं।कमरे में मोबाइल की घंटी लगातार बजने पर खिड़की से देखा गया तो घटना का पता चला चला।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर एस आई डोरीलाल और राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button