भोगनीपुर-चांदापुर लिंक मार्ग पूरी तरह जर्जर, बड़े-बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान; समाजसेवी निजाम कुरैशी ने लोक निर्माण विभाग से की मरम्मत की मांग
भोगनीपुर राष्ट्रीय मार्ग से चांदापुर को जोड़ने वाला लिंक डामरीकरण मार्ग इस समय बदहाली के आंसू बहा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यह मुख्य मार्ग बिरोहा, कैथरा, पुरैनी और जलपुरा सहित कई गांवों को जोड़ता है, जहाँ के ग्रामीण अपनी दैनिक आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए नित्य प्रतिदिन पुखरायां नगर और भोगनीपुर कस्बे में आते-जाते हैं

कानपुर देहात। भोगनीपुर राष्ट्रीय मार्ग से चांदापुर को जोड़ने वाला लिंक डामरीकरण मार्ग इस समय बदहाली के आंसू बहा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यह मुख्य मार्ग बिरोहा, कैथरा, पुरैनी और जलपुरा सहित कई गांवों को जोड़ता है, जहाँ के ग्रामीण अपनी दैनिक आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए नित्य प्रतिदिन पुखरायां नगर और भोगनीपुर कस्बे में आते-जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर तीन ईंट भट्ठे संचालित हैं, जिनसे ईंटें लादकर निकलने वाले भारी और ओवरलोड वाहनों के कारण बिरोहा गांव के आगे सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन दुपहिया और चौपहिया वाहनों के पलटने का भय बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) का ध्यान इस जर्जर मार्ग की ओर नहीं गया है। जनहित की इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम चांदापुर के समाजसेवी निजाम कुरैशी ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस खस्ताहाल मार्ग की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इस नारकीय सफर और रोज-रोज की परेशानियों से निजात मिल सके।



