रसूलाबाद में चला महिला जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सूबे में नारी सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को थाना रसूलाबाद पुलिस ने कस्बे में महिला जागरूकता

पुखरायां।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सूबे में नारी सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को थाना रसूलाबाद पुलिस ने कस्बे में महिला जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया।महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मियों ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए टोल फ्री नंबर 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।थानों पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।जहां पर पुलिस अधिकारी हमेशा तैनात रहते हैं।महिलाएं बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार व कोतवाल शिवनारायन सिंह ने भी महिलाओं,बालिकाओं को आत्मरक्षा के मंत्र दिए।अधिकारियों ने उन्हें महिला संबंधी अपराधों और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।



