कानपुर देहात: 09 उपनिरीक्षक किए गए इधर से उधर, देखे लिस्ट
तत्काल प्रभाव से आदेश जारी

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद कानपुर देहात में शनिवार को एक बार फिर अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक आनंद शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर नियुक्त किया गया है।वहीं उपनिरीक्षक हरिहर सिंह को पुलिस लाइन से थाना रनियां,उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक नूर मोहम्मद को पुलिस लाइन से थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को थाना रूरा से थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान को चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर से थाना गजनेर,उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी फील्ड यूनिट,उपनिरीक्षक राजेश को पुलिस लाइन से थाना मूसानगर तथा उपनिरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना रूरा भेजा गया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
देखे आदेश –




