कानपुर देहात: खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, डायट फर्रुखाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर हुई प्रोन्नति
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षक हितों को प्राथमिकता दी और सभी का मार्गदर्शन किया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। विकासखंड मैथा के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के डायट फर्रुखाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत होने पर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय एवं सभी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय के अन्य स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की।
बीएसए ने कहा कि गुप्ता जी का व्यवहार सरल, सहज और सहयोगात्मक रहा। उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों का बेहतर संचालन हुआ और शिक्षकों के साथ उनका समन्वय हमेशा बना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संजय गुप्ता जी हम सभी का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे और सभी को साथ लेकर चलने का काम किया।
उन्होंने कभी भी किसी शिक्षक का अहित नहीं किया और हमेशा शिक्षक हितों को प्राथमिकता दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नए सफलतम कार्यकाल की कामना की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी क्रमशः मनोज कुमार सिंह अकबरपुर, अजब सिंह रसूलाबाद/मैथा, अजीत प्रताप सिंह सरवनखेड़ा, अशोक कुमार राजपुर, शैलेश कुमार झींझक, ईश्वरकांत मिश्रा अमरौधा, सपना सिंह मलासा, आनन्द भूषण संदलपुर, चंद्रजीत सिंह डेरापुर और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ये भी पढे- बेसिक शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान न दिए जाने पर सरकार से जवाब तलब, वर्षों से नहीं मिला लाभ



