जन आरोग्य मेले में किया गया 234 मरीजों का सफल उपचार

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के बरौर,मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 234 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोगों के पीड़ित कुल 84 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 74 तथा जरसेन में 76 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इनमें खांसी,जुकाम,बुखार,त्वचा तथा लिवर संबंधी मरीज शामिल हैं।चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।डॉक्टर विकास ने कहा कि बारिश के मौसम में बीमारी के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।उन्होंने खाने के पहले तथा शौच के बाद साबुन से हांथ धोने,अपने घरों के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने,घरों में कही पर भी पानी एकत्रित न होने देने तथा बीमारी की स्थित में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,एल टी शिवम्,एल टी कामिनी यादव,गौरी पांडेय,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,दिव्यांशी,योगेश शुक्ला,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



