उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में चोरों के हौंसले बुलंद

तीन दिनों में लगातार दूसरी चोरी से लोगों में दहशत

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में बीती रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में धाबा बोलकर सौर ऊर्जा पैनल पार कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरौर कस्बा निवासी शिवा ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बरौर कस्बे में उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।बीते दिनों उसके पिता का देहांत हो गया था।जिसके कारण वह उनकी तेरहवीं संस्कार के कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त है।इसलिए दुकान अक्सर बंद रहती है।रविवार रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान के डाला में रखा 590 वाट का सौर ऊर्जा पैनल पार कर दिया और फरार हो गए।सुबह घटना की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए।जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।बताते चलें कि बीती 10 जुलाई को दिनदहाड़े कस्बा निवासी धर्मेंद्र कश्यप के घर में चोरों ने धाबा बोलकर नगदी समेत जेवरात पार कर दिए थे।तीन दिनों के भीतर लगातार चोरी की दो घटनाओं से कस्बावासियों में भय व्याप्त है।लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button