उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा योजना में 60 वर्ष की आयु दर्ज कराने की उठाई मांग।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। ​आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामित्रों की चार सूत्रीय लंबित समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ​शिक्षामित्रों ने मांग रखी कि जब शासन द्वारा उनकी सेवा अवधि 60 वर्ष निर्धारित है तो कैशलेस चिकित्सा योजना में केवल 1 वर्ष की अवधि क्यों दर्ज कराई जा रही है? उन्होंने मांग की कि इस योजना में भी सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष ही दर्ज करवाई जाए।

​मानदेय और स्थानांतरण पर रखी प्रमुख मांगें
​प्रतिनिधिमंडल ने जिले में स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण का शासनादेश काफी पहले जारी हो चुका है और कई जिलों में यह प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है लेकिन यहाँ यह मामला अटका हुआ है। ​इसके अलावा समय पर मानदेय न मिलने से आ रही आर्थिक तंगी का मुद्दा उठाते हुए शिक्षामित्रों ने हर हाल में प्रत्येक माह की 1 तारीख को मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद समस्याओं के समाधान के लिए 2 से 3 दिन का समय मांगा है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानांतरण व समायोजन की प्रक्रिया सहित अन्य जायज मांगों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ​महेंद्र पाल (जिलाध्यक्ष), ​ज्ञान सिंह राजावत,​सुधीर तिवारी, ​ज्ञानेंद्र यादव, बाबू सिंह, अजीत सिंह भदौरिया, अरविंद यादव, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म का आरोपी


 

Related Articles

AD
Back to top button