कानपुर देहात: बरौर में त्योहारों से पहले पुलिस सतर्क,पैदल मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
संदिग्धों की चेकिंग, शांति व सौहाद्र बनाए रखने की अपील, अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

पुखरायां। कानपुर देहात में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम थाना प्रभारी बरौर राहुल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बरौर कस्बे में पैदल मार्च किया।इस दौरान पुलिस ने मुख्य बाजारों,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की।पैदल गस्त के दौरान प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूँछतांछ कर उनकी सघन जांच की और लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।थाना प्रभारी ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया।साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और सामाजिक सौहाद्र बनाए रखें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त,वाहन चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेंगे ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।



