कानपुर देहात: ऐच्छिक ब्यूरो में चार प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो मामलों में हुआ समझौता
मुख्य काउंसलर पूनम शुक्ला और पुलिस टीम की समझाइश से 2 मामलों में हुआ सफल समझौता।

डेरापुर, कानपुर देहात। थाना डेरापुर में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में पारिवारिक विवादों से जुड़े चार प्रकरणों की सुनवाई की गई। मुख्य काउंसलर पूनम शुक्ला के नेतृत्व में दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी गई और आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण का प्रयास किया गया। बैठक में मुख्य काउंसलर पूनम शुक्ला के साथ रघुवीर सिंह, अनामिका द्विवेदी, दयाराम, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आरती देवी तथा महिला कांस्टेबल शिवानी उपस्थित रहीं।
ऐच्छिक ब्यूरो में कुल चार फरियादी अपने मामलों को लेकर पहुंचे। काउंसलरों और पुलिस टीम की समझाइश के बाद दो मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति पर राजी हो गए, जिसके बाद उनका सुलहनामा तैयार कर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। शेष दो मामलों में दोनों पक्षों को अगली तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए।
ऐच्छिक ब्यूरो का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना है। इसी क्रम में नियमित रूप से सुनवाई कर पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कराया जा रहा है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: डेरापुर में युवती लापता



