उत्तरप्रदेशजालौनफ्रेश न्यूज

उरई में मिली परित्यक्त नवजात बालिका के परिजनों की तलाश, 15 दिन में सूचना देने की अपील

जानकारी न मिलने पर बालिका को दत्तक ग्रहण के लिए किया जाएगा स्वतंत्र घोषित

उरई (जालौन)।जिला प्रोबेशन अधिकारी, जालौन ने आमजन को सूचित किया है कि ग्राम रगेदा, थाना कोतवाली उरई क्षेत्र में 30 जून 2026 को एक परित्यक्त नवजात बालिका मिली थी। बालिका की सूचना कोतवाली उरई पुलिस को सुबह लगभग 11:20 बजे प्राप्त हुई थी। इसके बाद 2 जुलाई 2026 को नवजात बालिका को संरक्षण एवं देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति, जालौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेशानुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत बालिका को राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, जालौन में सुरक्षित रूप से आवासित कराया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नवजात बालिका के माता-पिता, परिजनों अथवा रिश्तेदारों के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह 15 दिनों के भीतर कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कक्ष संख्या-26, कलेक्ट्रेट, जालौन में लिखित अथवा व्यक्तिगत रूप से सूचना उपलब्ध कराएं। निर्धारित अवधि में कोई वैध दावा या सूचना प्राप्त न होने की स्थिति में नियमानुसार उक्त नवजात बालिका को दत्तक ग्रहण (गोद लेने) के लिए स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button