कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: घर में सो रही 9 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को घोषित किया मृत।

डेरापुर, कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के कांधी की मड़ैया गांव में सर्पदंश से 9 वर्षीय बालिका की मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कांधी की मड़ैया निवासी खुशी (9) पुत्री योगेंद्र प्रताप, कक्षा 5 की छात्रा थी। बुधवार देर रात वह घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।मां शिल्पी देवी का रो रो कर बुरा हाल है

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में करंट लगने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


 

Related Articles

AD
Back to top button