कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में परिवार जागृति केंद्र बना टूटते रिश्तों का सहारा, एक ही दिन में सात जोड़ों की कराई गई घर वापसी

अकबरपुर से पांच, रसूलाबाद से एक और भोगनीपुर से एक मामले में बनी आपसी सहमति।

कानपुर देहात: जनपद पुलिस ने पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटते हुए रिश्तों को फिर से जोड़ने की दिशा में एक बेहद सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जिले के सभी सर्किल स्तरों पर परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल सात अलग-अलग परिवारों के बीच चल रहे आपसी मतभेदों को खत्म करवाकर उनका सौहार्दपूर्ण समझौता कराया गया।

इस आयोजन के दौरान पुलिस लाइन अकबरपुर, थाना शिवली, थाना डेरापुर, थाना भोगनीपुर और थाना सिकन्दरा में स्थित परामर्श केंद्रों पर प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही। टीम ने दोनों पक्षों की बातों को बेहद धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई दौर की काउंसलिंग के बाद अकबरपुर से पांच, रसूलाबाद से एक और भोगनीपुर सर्किल से एक परिवार आपस में साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का निपटारा कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्करों के बजाय आपसी संवाद और मानवीय दृष्टिकोण से करना है। जिन मामलों में आज अंतिम सहमति नहीं बन सकी, उनमें आगे की काउंसलिंग के लिए अगली तारीख तय की गई है। इस दौरान कंचन मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।


ये भी पढे-  आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात का जलवा, पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान


Related Articles

AD
Back to top button