कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

kanpur dehat : रनियां में किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी

कमरे का दरवाजा बंद देख पत्नी ने दी पुलिस को सूचना।

रनियां, कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के मजरा रामदीन पुरवा गांव में रविवार की दोपहर एक किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस को शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

रनिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के मजरा रामदीन पुरवा निवासी समर सिंह यादव उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र रघुवीर यादव पेशे से किसान थे। रविवार की दोपहर वो कमरे के अंदर गया और पत्नी नीलम घरेलू काम में व्यस्त थी व बच्चे श्रेयांस, देवांस व निधि घर के बाहर खेल रहे थे। काफी देर तक जब समर के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर उप निरीक्षक देवेन्द्र पाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

कुछ देर बाद पहुंची फील्ड यूनिट टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो समर सिंह छत के पंखे में साड़ी के सहारे लटक रहा था। पास में एक बक्शा रखा हुआ था इससे अनुमान लगाया गया कि उसपर चढ़कर फांसी लगाई है। घटना के संबंध में एस आई देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, सूचना पर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम


 

Related Articles

AD
Back to top button