कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कानपुर देहात: जनपद के थाना मंगलपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अपहृत पीड़िता को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

मामला थाना मंगलपुर क्षेत्र का है, जहां वादिनी ने 13 जनवरी 2026 को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 5 जनवरी 2026 से बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धारा 65(1)/87 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई और ग्राम मुंडेरा निवासी शेरा उर्फ शिव का नाम सामने आया।

थाना मंगलपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 22 वर्षीय अभियुक्त शेरा उर्फ शिव पुत्र नरेश (निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना बरौर) को कस्बा मंगलपुर में चक्केपुरवा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक मिलन सिरोही और पुलिस टीम ने कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


ये भी पढे- लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती की सुगबुगाहट तेज, ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में 60 हजार से अधिक पद रिक्त


 

Related Articles

AD
Back to top button