कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: OYO होटल में मिले जोड़े को पुलिस ने लिया हिरासत में,हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल,शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों को थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी।मिली जानकारी के मुताबिक,होटल में एक युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी होने पर होटल के बाहर कुछ समय के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध प्रदर्शन होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया तथा युवक और युवती को थाना डेरापुर ले गई।पुलिस ने युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दी।हिंदू रक्षा दल ने आरोप लगाया है कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के लिए कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए।

संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पहले भी कई बार उक्त युवती को होटल लेकर आया था,जिसकी जांच की जानी चाहिए।घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है तथा होटल संचालक और कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।जांच में यदि दस्तावेजों में कूटरचना,पहचान छिपाने या किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है,तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

AD
Back to top button