कानपुर देहात: भोगनीपुर में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश
राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी तीन शिकायतें दर्ज, मौके पर जाकर समाधान कराने के आदेश
पुखरायां। भोगनीपुर थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।जिनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।
उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र बहादुर सिंह,एसीओ चकबंदी शहजाद अली,चकबंदी कानून गो रामनरेश,चकबंदी लेखपाल नीरज प्रजापति,अजीत सिंह,पिम्मी शुक्ला,स्नेहलता,राजस्व निरीक्षक भोगनीपुर सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे- कानपुर देहात: बरौर में तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने सुनीं चार शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश



