कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: चैन का पुरवा गांव में हरिधाम आश्रम से चांदी की मूर्ति व घंटे चोरी होने की झूठी सूचना ने पुलिस को छकाया

नहीं मिले चोरी के पुख्ता प्रमाण, पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव स्थित हरिधाम आश्रम से एक राधा रानी की चांदी की मूर्ति व कुछ घंटे चोरी हो जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया।घटना शनिवार को हुईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।पुलिस जांच में आश्रम में किसी भी प्रकार की चोरी के साक्ष्य नहीं मिले।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष देवराहट सौरभ राणा ने बताया कि आज शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चैन का पुरवा गांव में स्थित हरि धाम आश्रम से एक राधा रानी की चांदी की मूर्ति व कुछ घंटे चोरी हो गए हैं।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर सतीश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष देवराहट सौरभ राणा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस टीम ने आश्रम के अंदर स्थित काली मां के मंदिर व आसपास परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सेवादारों से पूँछतांछ की।साथ ही पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

परन्तु पुलिस को आश्रम परिसर के अंदर व बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति आता जाता नहीं दिखाई दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में है और मंदिर परिसर के अंदर मां काली व शेषनाग भगवान की मूर्तियां चांदी के मुकुट व सज्जा के साथ ही अन्य छोटी मोटी देव मूर्तियां व्यवस्थित ढंग से विराजमान हैं एवं मंदिर परिसर के अंदर व बाहर छोटे बड़े घंटे घंटियां भी अपनी जगह पर लगे हुए हैं।फिलहाल अब तक की जांच में पुलिस को किसी भी प्रकार की चोरी होने के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।पुलिस ने आसपड़ोस के लोगों से भी गहनता से पूँछतांछ की।

सीसीटीवी कैमरे जांचने पर पता चला कि मंदिर परिसर में केवल बोतल बाबा की भतीजी/कॉलर ही कैमरे में आती जाती दिखाई दे रही है।सेवादार जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी भी मंदिर में चांदी की मूर्ति नहीं देखी है और न ही कभी यहां कोई चांदी की मूर्ति रखी गई है।पुलिस को मंदिर के चारों तरफ दीवारों के आसपास भी किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं जिससे चोरी की घटना की पुष्टि हो सके।थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात : अकबरपुर रामलीला समिति से गुड्डन सिंह जितेंद्र का इस्तीफा, आम सभा के प्रस्तावों की अनदेखी का लगाया आरोप


 

Related Articles

AD
Back to top button