कानपुर देहात: बरौर में तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने सुनीं चार शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी चार शिकायतें दर्ज, मौके पर जाकर समाधान कराने और फीडबैक लेने के आदेश
कानपुर देहात: जनपद के बरौर थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार भोगनीपुर जितेंद्र सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर चार शिकायतें दर्ज की गईं।जिनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।बरौर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जहां पर राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित मिलीजुली कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं।तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।
प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर थाना प्रभारी राहुल कुमार,एस आई अशोक कुमार समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



