कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प: राकेश सचान

अमरौधा और मलासा ब्लॉक के रसोइयों का सम्मान समारोह संपन्न, 10 रसोइयों को बांटे गए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड

पुखरायां: भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास की धारा मे समाहित कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटी है। यह बात स्थानीय नगरपालिका परिषद बैंकेट हाल में रविवार को अमरौधा व मलासा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के रसोईयों के सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी परिषदीय विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोईयों का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार, दुर्घटना बीमा दो लाख, मुख्यमंत्री कैसलेस शिक्षक योजना में 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा व रसोइया यूनीफार्म हेतु 1000 रूपए की घोषणा कर रक्षा बंधन के पहले ही बहनों का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर अमरौधा व मलासा ब्लाक की दस रसोईयों ललिता, रंजना, सावित्री,सरला,भूरी, छोटी देवी, खुशबू, रामकली,छोटी बिट्टी व भूरा को कैशलेश कार्ड भी वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन रवि द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला मंत्री शैलेन्द्र कुशवाहा, उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा ईश्वर कांत मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मलासा सपना सिंह, अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, रवि द्विवेदी, अमरौधा ब्लाक एआर पी मानवेन्द्र,मलासा ब्लाक ए आर पी योगेन्द्र त्रिवेदी, कुलदीप सैनी, वीरेंद्र विक्रम,लोकेश,जीतेन्द्र,लता अग्निहोत्री,नीरज शर्मा आदि रहे।

 


ये भी पढे-  लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के 3.54 लाख रसोइयों को दिया कैशलेस चिकित्सा सुविधा का तोहफा


 

Related Articles

AD
Back to top button