कानपुर देहात: पूर्व विधायक योगेंद्र पाल सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा भारी जनसैलाब, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पुखरायां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबूजी के सामाजिक योगदान और दलित-शोषित वर्ग के संघर्षों को किया गया याद
सुनीत श्रीवास्तव,कानपुर देहात: जनपद के पुखरायां में पूर्व विधायक स्वर्गीय योगेंद्र पाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सर्वदलीय नेताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने जीवनकाल में सदैव दलित, निर्धन और उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर उनके पुत्र नरेंद्र पाल सिंह मनु ने कहा कि बाबूजी ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की निस्वार्थ भाव से मदद की। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके सामाजिक सिद्धांतों और सेवा मार्ग पर चलकर उनके सपनों को पूरा करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव समरथ पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, लोकतंत्र सेनानी यसवंत सिंह, सपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप शंखवार, पवन कटियार, संतोष त्रिपाठी, नसरुद्दीन कुरैशी, शेखू खान, बृजमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, रामनारायण कठेरिया, नरेश दिवाकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवप्रसाद, जगराम सिंह, रामबाबू कठेरिया, राजेश कठेरिया, मलखान सिंह, गोविन्द सिंह, डा सीता यादव, हिमांशु यादव, अभय यादव, रमेश विश्वकर्मा, कल्याण सिंह, संपत लाल, राजपाल सिंह, रामजन्म सिंह, धर्म सिंह, लक्ष्मी नारायण, बालक रामपाल, अतर सिंह, छोटेलाल निषाद, अमर सिंह निषाद, कैलाश निषाद, रामनरेश निषाद, भारत सिंह, नरेंद्र सिंह पाल, रोहित कटियार, अंकित कटियार, रामसनेही कटियार, राकेश सविता, अनीश, वीर सिंह गुड्डू, विनय सिंह, निर्भय सिंह, शुभम सिंह, संदीप यादव, पवन विश्वकर्मा, कल्लू प्रधान, विजय बहादुर सिंह, योगेंद्र राठौर, सतीश यादव, हनीफ खान, साबू कुरैशी, नसीम कुरेशी, तारिक कुरेशी, सईद कुरैशी, प्रदीप यादव, जकरिया, अर्जुन निषाद, अयाजुल हसन, कुलदीप सैनी, जीतेंद्र द्विवेदी, राजू त्रिवेदी, मोनू तिवारी, अनुपम तिवारी, नीरज मिश्रा, नसरीन अख्तर, नफीस, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, अंकित अग्निहोत्री, सत्येंद्र यादव, साकेत, जयवीर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सीपी सिंह, उमेश, मानसिंह, बुध सिंह, तहसीलदार, राजू यादव, संतोष यादव, हरगोविंद सिंह, गोरेलाल, देशराज सिंह, शिशु पाल सिंह, ओमपाल सिंह, रामकेश विश्वकर्मा, शोभित सोनकर, डब्लू यादव, अकील अहमद, उमर कुरैशी, पवन प्रधान, अमित वीर, दीपेंद्र प्रधान, राकेश प्रधान, धीरज शंखवार, बाबू सिंह, रिशु यादव, गोपाल फौजी, कृष्णा फौजी, अजमेर सिंह, शिवबरन सिंह, पासवान प्रधान, जयसिंह परिहार, अंकित चौहान, अंशुल परिहार, दिनेश राजपूत, अमित विश्वकर्मा, राकेश यादव, देवनारायण दिवाकर और छेदीलाल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



