कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस
बड़ी संख्या में निरीक्षक,उपनिरीक्षक किए गए इधर से उधर

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार को बड़ी संख्या में निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया।सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक संजेश कुमार को अपराध शाखा से राजपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीं निरीक्षक देवेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष थाना राजपुर से थाना एएचटी ,मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना रूरा,मुख्य आरक्षी अली हसन मंसूरी को पुलिस लाइन से थाना मूसानगर,कांस्टेबल गोबिंद यादव को थाना मूसानगर से थाना मंगलपुर,आरक्षी सत्यवीर को थाना मूसानगर से पुलिस लाइन,आरक्षी बोबी सिंह को थाना शिवली से सर्विलांस सेल,निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी अपराध शाखा,निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी अपराध शाखा से अतिरिक्त निरीक्षक थाना भोगनीपुर,निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को अपराध शाखा से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक कीर्ति प्रकाश कन्नौजिया को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा को चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर से चौकी प्रभारी कंचौसी थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह को थाना अमराहट से चौकी प्रभारी बिहारघाट थाना डेरापुर,उपनिरीक्षक मोहनवीर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को चौकी प्रभारी बिहारघाट थाना डेरापुर से थाना अमराहट,उपनिरीक्षक सुनील सिसौदिया को चौकी प्रभारी कंचौसी थाना मंगलपुर से थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद को थाना मूसानगर से थाना बरौर,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को मीडिया सेल से थाना बरौर,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को थाना गजनेर से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक आनंदवीर सोलंकी को चौकी प्रभारी जेल थाना अकबरपुर से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान को थाना गजनेर से चौकी प्रभारी पामा थाना गजनेर,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना रनियां,उपनिरीक्षक सुगर सिंह को पुलिस लाइन से थाना रनियां,उपनिरीक्षक विजय कुमार अवस्थी को चुनाव कार्यालय से न्यायिक सम्मन सेल तथा कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार गौर को पुलिस लाइन से थाना देवराहट भेजा गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।



