कुर्मी परिवार 31 अक्टूबर को निकालेगा भव्य शोभायात्रा: सरदार पटेल जयंती पर सचान चौराहे का होगा कायाकल्प, राजनीतिक भागीदारी पर मंथन
स्मृति पैलेस में वर्किंग कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, समाज को एकजुट करने और राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर
राजेश कटियार,कानपुर। कुर्मी परिवार समागम की ओर से 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर patel jayanti kanpur के तहत महानगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सामाजिक व राजनीतिक चेतना को मजबूत करने के लिए मंथन होगा। यह निर्णय रविवार को विश्व बैंक आई ब्लॉक स्थित स्मृति पैलेस में आयोजित वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
सचान चौराहे का होगा कायाकल्प, निकलेगी शोभायात्रा
बैठक को संबोधित करते हुए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने बताया कि जयंती के दिन महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के हजारों लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही बर्रा दो स्थित सचान चौराहा पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा को आकर्षक पुष्पमालाओं से सजाया जाएगा। चौराहे के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा और उसे एक नया व भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक एकजुटता पर जोर
बैठक के दौरान समाज के वक्ताओं ने आपसी समन्वय और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर गंभीर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि देश की 560 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण करने वाले महापुरुष के समाज को आज भी उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब समाज अपनी ताकत पहचाने और नेतृत्व के शीर्ष पदों तक पहुंचे। वहीं इंजीनियर नागेश सचान ने आंतरिक मतभेद भुलाकर समाज के सभी वर्गों से एक मंच पर आने की अपील की।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में बीडी सचान, एडवोकेट अवध सिंह पटेल, योगेंद्र सचान, अंजनी कुमार वर्मा, अनुक्रम सिंह सचान, धर्मेंद्र उमराव, बृजेंद्र स्वरूप सचान, एडवोकेट सुशील कटियार, अनिल सचान, अवधेश कटियार, किशोर सचान, आनंद कटियार, शैलेंद्र सचान, अरविंद सिंह सचान, जेएन कटियार, आलोक सचान, अमित सचान, शिव सचान, अंकिता सचान, अम्बरीश सचान, श्रीकांत सचान, विपिन सचान, यशवंत कटियार, देवेंद्र सचान, अजय सचान, अभिषेक सचान, सौरभ कटियार, आदर्श कटियार, आदित्य सचान, नितिन सचान, सुशील कटियार और महेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। patel jayanti kanpur आयोजन को लेकर पूरे समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये भी पढे- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, जेब से मिला पहचान पत्र



