38 साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया 15 हजारी इनामी: लूट के मामले में 1988 से चल रहा था फरार, मंगलपुर पुलिस ने औरैया से दबोचा
हाईकोर्ट में अपील लंबित होने के दौरान काट रहा था फरारी, कांशीराम कॉलोनी के पास से पकड़ा गया 65 वर्षीय बालिस्टर
कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में मंगलपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। mangalpur police arrested wanted criminal के तहत पुलिस टीम ने पिछले 38 वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
लूट के मामले में 1988 से चल रहा था फरार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बालिस्टर उर्फ रमेशचंद्र पुत्र मौजीलाल यादव (65 वर्ष) मूल रूप से ग्राम मुरादपुर, थाना मंगलपुर का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 1986 में थाना मंगलपुर में धारा 394 (लूट के दौरान चोट पहुंचाना) के तहत सेशन विचारण संख्या 127/1986 दर्ज हुआ था। इसके उपरांत माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में क्रिमिनल अपील संख्या 327/1988 से संबंधित मामले में वह लगातार गैरहाजिर रहकर फरारी काट रहा था। अभियुक्त की लगातार अनुपस्थिति और गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था।
औरैया की कांशीराम कॉलोनी के पास से घेराबंदी कर पकड़ा
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक मुखबिर तंत्र और गोपनीय सूचना के आधार पर 4 नवंबर 2026 को जनपद औरैया के कस्बा व थाना औरैया अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी के गेट से मेन रोड की तरफ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
38 साल पुराने मामले में वांछित इनामी को पकड़ने वाली टीम में मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव पाठक और कांस्टेबल मो. आलम शामिल रहे। mangalpur police arrested wanted criminal के तहत पकड़े गए 65 वर्षीय वृद्ध अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ये भी पढे- नाबालिग से छेड़छाड़ और सुसाइड के मामले में मूसानगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वांछित आरोपी गिरफ्तार



