उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ग्राम उद्योग महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक स्तर के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन दी गई वित्तीय साक्षरता की जानकारी

ग्राम उद्योग महाविद्यालय में बी ए तथा बी कॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता

पुखरायां।ग्राम उद्योग महाविद्यालय में बी ए तथा बी कॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) विषय पर ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित ऑनलाइन कक्षा में अतुल जी ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व और उससे जुड़े विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से जानकारी देते हुए वित्तीय मामलों की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस ऑनलाइन कक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक जीवन में आर्थिक निर्णय लेने की बेहतर समझ प्रदान करना रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button