उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ
कानपुर देहात के 3 तहसीलदारों का एकमुश्त तबादला; पवन कुमार को झांसी तो सुनील कुमार को मिली अयोध्या की जिम्मेदारी
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश।

- कानपुर देहात से पवन कुमार, सुनील कुमार और संतोष कुमार सिंह का हुआ स्थानांतरण।
- स्थानांतरित तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।
कानपुर देहात: प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने और आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और नीति के अनुपालन में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने सोमवार (16 नवंबर 2026) को प्रदेश के कई तहसीलदारों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। परिषद की प्रभारी आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कानपुर देहात के तीन वरिष्ठ तहसीलदारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नए जिलों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर देहात से इन अधिकारियों के हुए तबादले:
-
पवन कुमार: कानपुर देहात में तैनात तहसीलदार पवन कुमार का तबादला अब झांसी जनपद के लिए किया गया है। वे अब झांसी में अपनी सेवाएं देंगे।
-
सुनील कुमार: कानपुर देहात में कार्यरत तहसीलदार सुनील कुमार को अयोध्या जनपद में नई तैनाती दी गई है।
-
संतोष कुमार सिंह: कानपुर देहात के तीसरे तहसीलदार संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण राजधानी लखनऊ जनपद के लिए किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश राजस्व परिषद द्वारा जारी आदेश में कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित तहसीलदारों को परिषद स्तर से तत्काल प्रभाव से स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आज ही (16 नवंबर) अपने नवीन तैनाती जनपद में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस स्थानांतरण आदेश के तहत अमरोहा के तहसीलदार परमानन्द श्रीवास्तव को महाराजगंज और अमरोहा के ही मूसा राम को अमेठी जनपद भेजा गया है। जिले के प्रशासनिक अमले में इस फेरबदल के बाद अब नए अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।



