उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 अपर मुख्य, अपर आयुक्त, एडीएम व एसडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़ और प्रयागराज विकास प्राधिकरण व नगर निगमों में भी हुए व्यापक बदलाव।

Story Highlights
  • निर्वाचन, विकास प्राधिकरणों और मण्डलीय कार्यालयों में खाली व महत्वपूर्ण पदों पर की गई नई नियुक्तियां।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 55 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), नगर निगमों के अपर/सहायक नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के सचिवों व विशेष कार्याधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
पूरी तबादला सूची (नाम और नए पदभार सहित):
  1. अमरपाल सिंह: अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल से अपर आयुक्त, सहारनपुर मण्डल।
  2. विवेक कुमार मिश्रा: सचिव, गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण से सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण।
  3. सुशील प्रताप सिंह: सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण से सचिव, गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण।
  4. अतुल कुमार: कुलसचिव, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय व अन्य पदों से सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाए गए।
  5. वेद प्रकाश मिश्रा: सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), हापुड़।
  6. पंकज कुमार: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल।
  7. बृजेश कुमार सिंह: सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण से विशेष कार्याधिकारी, नोएडा।
  8. क्रांति शेखर सिंह: विशेष कार्याधिकारी, नोएडा से विशेष कार्याधिकारी, दादरी, नोएडा, गाज़ियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) व बुलन्दशहर।
  9. ज्ञान चन्द्र गुप्ता: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), बस्ती से संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद।
  10. सुनंदू सुधाकरन: अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), बस्ती।
  11. पंकज कुमार श्रीवास्तव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), संतकबीर नगर।
  12. ऋषिकान्त राजवंशी: उपजिलाधिकारी, बलिया से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा।
  13. सत्य प्रकाश-3: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), संतकबीर नगर से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
  14. माया शंकर यादव: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ।
  15. अखिलेश: अपर आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद।
  16. शशि भूषण: अपर आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल।
  17. धीरज श्रीवास्तव: संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अमेठी।
  18. ज्योति सिंह: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अमेठी से अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल।
  19. जयजीत कौर होरा: अपर आयुक्त, प्रयागराज मण्डल से कुलसचिव, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय व अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय।
  20. अपूर्वा यादव: उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय।
  21. सौम्य मिश्रा: विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (झाँसी) से उपजिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण व विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण।
  22. रामकुमार: विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (झाँसी) से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी।
  23. आकाश कुमार: उपजिलाधिकारी, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, बहराइच।
  24. अनिल कुमार यादव: सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।
  25. ऋतुप्रिया: विशेष कार्याधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी, झाँसी।
  26. गजेंद्र पाल सिंह: उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी, बलरामपुर।
  27. अजय कुमार शर्मा: विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़।
  28. विवेक कुमार शुक्ला: उपजिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण व अन्य से विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (झाँसी)।
  29. संदीप कुमार तिवारी: उपजिलाधिकारी, प्रयागराज से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद।
  30. रामवीर सिंह: सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़।
  31. आरती: उपजिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद।
  32. आलोक कुमार वर्मा: अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल से सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण।
  33. राजेश कुमार मिश्रा: सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उन्नाव।
  34. रमेश यादव: अपर आयुक्त, सहारनपुर मण्डल से अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल।
  35. सुशील कुमार गोंड: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उन्नाव से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
  36. विनय कुमार सिंह-2: अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण।
  37. कुलदीप सिंह: नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी।
  38. रामकेश सिंह: महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर।
  39. अविनाश त्रिपाठी: उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ।
  40. आनंद कुमार सिंह: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), रामपुर से उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय लखनऊ।
  41. संतोष कुमार उपाध्याय: उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), रामपुर।
  42. विवेक कुमार यादव: अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल से अपर आयुक्त, आगरा मण्डल।
  43. माधव उपाध्याय: उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, हरदोई।
  44. चन्द्र प्रकाश पाण्डेय: सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झाँसी से उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात।
  45. नरेंद्र सिंह यादव: उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झाँसी।
  46. ज्योत्स्ना: उपजिलाधिकारी, जौनपुर से उपजिलाधिकारी, हापुड़।
  47. रमेश चन्द्र पाण्डेय: उपजिलाधिकारी, हापुड़ से उपजिलाधिकारी, जौनपुर।
  48. देवेंद्र सिंह: अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), कन्नौज से अपर जिलाधिकारी (नगर) ट्रांस-गोमती, लखनऊ।
  49. रतन: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), कन्नौज।
  50. राज कुमार मित्तल: अपर जिलाधिकारी (नगर) ट्रांस-गोमती, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली।
  51. अतुल कुमार सिंह: उपजिलाधिकारी, शाहजहाँपुर से उपजिलाधिकारी, बलिया।
  52. संजय चावला: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झाँसी से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
  53. अशोक कुमार गुप्ता: महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झाँसी।
  54. प्रिंस वर्मा: उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, सहारनपुर।
  55. कृष्ण राज सिंह: उपजिलाधिकारी, सहारनपुर से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद।
शासन द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थलों पर अविलंब कार्यभार ग्रहण करने और शासन को इसकी रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button