कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कानपुर देहात और कानपुर नगर में कई नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व परिषद ने जारी किए दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेश।

Story Highlights
  • कानपुर देहात और कानपुर नगर सहित कई जिलों के नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले।
  • परिषद ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित अधिकारियों को नए तैनाती जिलों में कार्यभार संभालने के दिए निर्देश।
कानपुर देहात / कानपुर नगर: प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने और निर्वाचन आयोग की नीतियों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार (16 नवंबर 2026) को बड़े पैमाने पर नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रभारी आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं, जिसके तहत कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, बदायूं और औरैया सहित कई जिलों के कुल 20 नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है।
पहली सूची के अनुसार तबादले (आदेश संख्या 2932):
  1. राजेश चन्द्र तिवारी: कानपुर नगर से कानपुर देहात भेजा गया।
  2. अनुपमा देवी: उन्नाव से कानपुर देहात भेजी गईं।
  3. लक्ष्मी बाजपेयी: फतेहपुर से कानपुर देहात भेजी गईं।
  4. शुभा अवस्थी: आगरा से कानपुर देहात भेजी गईं।
  5. कामिनी भट्ट: झांसी से कानपुर नगर भेजी गईं।
  6. सुधीर यादव: कानपुर देहात से कानपुर नगर भेजा गया।
  7. अनिरूद्ध कुमार: कानपुर देहात से कानपुर नगर भेजा गया।
  8. राम प्रकाश: कन्नौज से कानपुर नगर भेजा गया।
  9. अमित कुमार पाठक: कन्नौज से कानपुर नगर भेजा गया।
  10. अशोक कुमार: औरैया से कानपुर नगर भेजा गया।
दूसरी सूची के अनुसार तबादले (आदेश संख्या 2931):
  1. अमित कुमार-3: बिजनौर से बुलन्दशहर भेजा गया।
  2. राजेश कुमार यादव: बहराइच से बलरामपुर भेजा गया।
  3. अम्बरीश: श्रावस्ती से बलरामपुर भेजा गया।
  4. उदय वीर सिंह: सम्भल से कासगंज भेजा गया।
  5. मयंक गोयल: अलीगढ़ से कासगंज भेजा गया।
  6. हिमांशु द्विवेदी: चित्रकूट से कौशाम्बी भेजा गया।
  7. संतोष यादव: प्रयागराज से कौशाम्बी भेजी गईं।
  8. अमरेश कुमार सिंह: फतेहपुर से कौशाम्बी भेजा गया।
  9. सतीश चन्द्र मिश्र: बदायूँ से कानपुर देहात भेजा गया।
  10. शिवम चन्द्र मिश्र: कानपुर नगर से कानपुर देहात भेजा गया।
आज ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
राजस्व परिषद द्वारा जारी कड़े दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी नायब तहसीलदारों को परिषद स्तर से स्वतः कार्यमुक्त माना गया है। इन सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे बिना किसी विलंब के आज ही (16 नवंबर) अपने नवीन तैनाती जनपद में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे और इसकी रिपोर्ट परिषद व जिला प्रशासन को भेजेंगे। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर इस एकमुश्त फेरबदल से स्थानीय प्रशासनिक अमले में भारी हलचल है।

Related Articles

AD
Back to top button