कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही व स्थानांतरित निरीक्षकों को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रतीक चिन्ह व पुष्प भेंट कर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

कानपुर देहात। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही का जनपद मथुरा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने एवं जनपद में तैनात निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा स्थानांतरित निरीक्षकों को पुष्प भेंट कर जनपद में दी गई उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। एसपी ने सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा व जनविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button