उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: निरीक्षक राजपाल सिंह को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया सम्मानित

पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान; एसपी बोलीं—ईमानदारी व समर्पण से आमजन में मजबूत होता है पुलिस का विश्वास

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में निरीक्षक राजपाल सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया। ati utkrisht sewa padak kanpur dehat police के अंतर्गत निरीक्षक राजपाल सिंह को यह सम्मान पुलिस विभाग में उनकी दीर्घकालिक सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से बढ़ता है जनता का विश्वास: एसपी

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षक राजपाल सिंह को पदक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विभाग में उनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाओं, कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ किए गए कार्य न केवल विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाते हैं, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

भविष्य में भी जनसेवा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को किया प्रेरित

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक राजपाल सिंह को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


ये भी पढ़े- यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 28 IPS अफसरों के तबादले, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद तो मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर


Related Articles

AD
Back to top button