उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपार आईडी बनवाएं हवाई यात्रा में छूट पाएं 

विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार एक राष्ट्र-एक छात्र (वन नेशन-वन स्टूडेंट) के तहत अपार आईडी यानी स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री आईडी वाले विद्यार्थियों को हवाई टिकट पर छूट की सुविधा देने जा रही। विद्यार्थी अपार आईडी दिखाकर देश में हवाई यात्रा में छूट

कानपुर देहात। विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार एक राष्ट्र-एक छात्र (वन नेशन-वन स्टूडेंट) के तहत अपार आईडी यानी स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री आईडी वाले विद्यार्थियों को हवाई टिकट पर छूट की सुविधा देने जा रही। विद्यार्थी अपार आईडी दिखाकर देश में हवाई यात्रा में छूट पा सकेंगे। अभी तक देश में 31.56 करोड़ अपार आईडी बनी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत अपार आईडी योजना शुरू की गई है। इसमें स्कूल, उच्च शिक्षा, कौशल विकास के सभी विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। विद्यार्थी अपार आईडी का उपयोग एअर इंडिया की ओर से दी जाने वाली विशेष रियायतों का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं।

क्या है अपार आईडी- 

अपार आईडी भारत सरकार की वन नेशन, वन स्टूडेंट योजना का हिस्सा है जिसे छात्रों के लिए एक डिजिटल पहचान प्रणाली बनाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है। अब सभी छात्रों के लिए अपार आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है और स्कूलों को इसे प्राथमिकता के साथ बनवाना होगा। अपार आईडी का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्र्री है और इसे apaar.education.gov.in वेबसाइट से बनाया जा सकता है।

अपार आईडी के फायदे- 

अपार आईडी छात्रों के डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का एक तरीका है। इस आईडी के माध्यम से छात्रों का इंटीग्रेटेड आइडेंटिफिकेशन सिस्टम तैयार किया जा रहा है जो भविष्य में उनकी शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।

अपार आईडी को छात्रों के डिजी लॉकर के साथ भी जोड़ा गया है जिससे वे अपनी मार्कशीट, डिग्री और सर्टिफिकेट को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकेंगे। इसके साथ ही अकादमिक क्रेडिट बैंक (एबीसी) के साथ भी इसका इंटीग्रेशन किया जाएगा।

अपार आईडी के लिए पात्रता- 

अपार आईडी बनाने के लिए आवश्यक है कि स्टूडेंट की न्यूनतम आयु 5 साल हो और वह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकित हो। इसके अलावा, छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए। अपार आईडी का उद्देश्य छात्रों के लिए एक स्थिर, सुरक्षित और डिजिटल अकादमिक रिकॉर्ड बनाना है जिसे देश भर में मान्यता प्राप्त है।

Related Articles

AD
Back to top button