उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर छिवना गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर छिवना गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राम अवतार के पुत्र शिवम् के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

also read- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button