कानपुर देहात में चोरी मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार,ज्वैलर्स फरार
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

डेरापुर: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं एक आरोपी फरार है।
पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।चौकी प्रभारी मुंगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि यह चोरी बीते दिसंबर माह में मुँगीसापुर कस्बे में हुई थी।गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और घटना के खुलाशे में जुट गई थी।विवेचना उपरांत मामले में मुँगीसापुर कस्बा निवासी बाल अपचारी का इश्तियाक का नाम सामने आया।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी बाल अपचारी इस्तियाक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए गए गहनें मुँगीसापुर कस्बे में औरैया निवासी ज्वैलर्स गणेश गुप्ता को बिक्री किए थे।
गणेश गुप्ता पर चोरी के गहनें खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में एक आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रहीं हैं।जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दी जानकारी



