कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीआरसी अकबरपुर में सजी भव्य चित्रकला प्रदर्शनी: 11 बाल कलाकार हुए पुरस्कृत, राज्य मंत्री ने सराहा हुनर

प्रतिभा शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख ने देखीं पेंटिंग्स, 30 सर्वश्रेष्ठ कृतियों का जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अकबरपुर में akbarpur art exhibition का भव्य आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक सोच को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ शुभारंभ

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुई। आयोजकों ने अतिथियों का बुके एवं माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। akbarpur art exhibition में अकबरपुर ब्लॉक के प्रत्येक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय से 3 से 5 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था। अतिथियों ने स्टॉलों पर जाकर एक-एक कलाकृति का बारीकी से अवलोकन किया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बच्चों की कल्पनाशक्ति और रंगों के संयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।

11 मेधावी बच्चे पुरस्कृत, 30 कृतियां जिला स्तर के लिए चयनित

विशेषज्ञों के सघन मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 11 बाल कलाकारों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट 30 पेंटिंग्स को आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। पेंटिंग्स की गुणवत्ता और मानकों की जांच एसआरजी आनंद त्रिवेदी के नेतृत्व वाली निर्णायक टीम द्वारा निष्पक्षता के साथ की गई। कार्यक्रम में शिक्षक ध्रुव नारायण पाण्डेय और कंचन कामिनी ने बेसिक शिक्षा में कला शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

सफल मंच संचालन और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन शिक्षिका कल्पना सोनी द्वारा किया गया। समापन पर बीईओ मनोज कुमार सिंह व उनकी टीम ने अतिथियों को आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में एआरपी टीम के अमित तिवारी, महाराज सिंह, ज्ञान बाबू, नवजोत सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, अनुराग श्रीवास्तव तथा नोडल संकुल जितेंद्र गौतम व जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। akbarpur art exhibition के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के बच्चों की छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आई।


ये भी पढे-  झींझक में छत से गिरकर युवक की मौत: रात में उठते समय आंगन में गिरा, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम


Related Articles

AD
Back to top button