कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीडीओ ने डींघ स्थित हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हाईटेक नर्सरियों में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएं सुनिश्चित: विधान जायसवाल

कानपुर देहात।  मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने जनपद के डींघ क्षेत्र स्थित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी में पौधों के उत्पादन, संरक्षण एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने नर्सरी में तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने, समयबद्ध रूप से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पौधों के संरक्षण एवं सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने में हाईटेक नर्सरियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी परिसर की साफ-सफाई, पौधों की देखभाल एवं अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार लाते हुए जनपद में संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त संख्या में स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: ऑटो में चुराई गई बैटरियां लादकर भाग रहे थे शातिर, कानपुर देहात पुलिस ने घेराबंदी कर 4 को दबोचा


 

Related Articles

AD
Back to top button