कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जानवर को बचाने में कंटेनर पलटा,चालक घायल

पुलिस ने तत्काल यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव के पास औरैया कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक कंटेनर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक घायल हो गया।

घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर औरैया की तरफ जा रहा था।बलहरामऊ के पास अचानक सामने एक जानवर आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया।इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक राजस्थान जोधपुर के कपड़ा थाना क्षेत्र के रामरावास कल्ला निवासी रामनिवास को हल्की चोटें आई।

घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस ने तत्काल यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने तहसील मैथा का किया निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं जनसेवा की गुणवत्ता पर दिया जोर

Related Articles

AD
Back to top button