कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में ई रिक्शा पलटा,तीन घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान अटिया रायपुर निवासी विश्वनाथ सिंह,आरती देवी और राधा देवी के रूप में हुई है।सभी ई रिक्शा में सवार होकर रसूलाबाद आ रहे थे तभी पहाड़ीपुर और रसूलाबाद के मध्य एक पुल के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार किया।घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।घटना से ई रिक्शा चालक काफी दहशत में है। उसने बताया कि पुल से नीचे उतरते ही ई रिक्शा अचानक पलट गया।उसे नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

Related Articles

AD
Back to top button