उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित: 22 विषयों के लिए होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र अनिवार्य

रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक होगी वस्तुनिष्ठ परीक्षा, चारबाग केंद्र पर 9:30 बजे तक पहुंचना जरूरी

लखनऊ / कानपुर देहात। उच्च शिक्षा में शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक पर्वत सिंह ने ignou phd entrance exam date को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख अनिल कुमार मिश्रा द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगी वस्तुनिष्ठ परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होगी। यह लिखित परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य तीन घंटे के एकल सत्र में संपादित कराई जाएगी। लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले परीक्षार्थियों के लिए श्री जयनारायण मिश्रा पीजी कॉलेज (केकेसी), चारबाग रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की प्रति ले जाना अनिवार्य

क्षेत्रीय निदेशक रीना कुमारी ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रातः 9:30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, ताकि वे समय रहते सीटिंग प्लान के अनुसार अपने निर्धारित कक्ष में बैठ सकें। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) तथा पहचान पत्र की प्रति साथ ले जाना पूरी तरह अनिवार्य किया गया है। इसके अभाव में किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

22 विषयों में होगी परीक्षा, साक्षात्कार के बाद मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा कुल 22 शैक्षणिक विषयों में आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित होने के उपरांत ही शोधार्थियों को पीएचडी कोर्स वर्क में अंतिम प्रवेश दिया जाएगा। ignou phd entrance exam date को लेकर क्षेत्रीय केंद्र ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


ये भी पढे-  इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन अधिसूचना जारी


Related Articles

AD
Back to top button