कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवती ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी  

गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगोलपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगोलपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगोलपुर निवासी सुघर सिंह चौहान की 18 वर्षीय पुत्री बसंती ने शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

 

जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की।तत्पश्चात एस आई प्रीती कुशवाहा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार से बताया कि फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button