कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

कानपुर देहात: परिषदीय शिक्षकों के लिए बड़ी खबर; एसबीआई में खुलेंगे वेतन पैकेज खाते, 6 अगस्त से लगेंगे विशेष कैंप

पुराने एसबीआई बचत खाते को भी सैलरी अकाउंट में कराया जा सकेगा कन्वर्ट।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्थाई शिक्षकों, कार्मिकों और संविदा पर कार्यरत अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के वेतन पैकेज खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार और एसबीआई के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।

खाते खुलवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अपना वेतन पैकेज खाता खुलवाने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को पासपोर्ट साइज फोटो (दो प्रति) पैन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, नवीनतम वेतन पर्ची, नियुक्ति पत्र की छायाप्रति देना होगा। जिन शिक्षकों का एसबीआई में पहले से बचत खाता है वे उसी खाते को सैलरी अकाउंट में परिवर्तित करवा सकते हैं उन्हें दूसरा नया खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के सभी स्थायी व संविदा कर्मियों और शिक्षकों को इस संबंध में समय रहते सूचित करें। साथ ही उन्होंने तय समय सीमा के भीतर सभी के खाते खुलवाने और इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों के आगामी माह की सैलरी एसबीआई के खातों में ही भेजी जाएगी।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: टैबलेट मैपिंग की सुस्त रफ्तार पर बीएसए सख्त, 3 दिन में शत-प्रतिशत काम पूरा करने का अल्टीमेटम


 

Related Articles

AD
Back to top button