कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

कानपुर देहात: मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा गलत नहीं लग पा रहा चयन वेतनमान

शिक्षकों की ई-सर्विस बुक की गलतियां ठीक न करने पर भड़के बीएसए, दी कार्यवाही की चेतावनी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के चयन वेतनमान की सूची बनाने में हो रही देरी और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी कार्मिकों की ई-सर्विस बुक की त्रुटियों को सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। बीएसए द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्व में भी विकासखण्डों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा विवरण को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभागीय आदेशों के पालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों की इस सुस्ती के कारण अप्रिय स्थितियां पैदा हो रही हैं जिसे शासकीय कर्मचारी आचरण नियमावली के बिल्कुल विपरीत माना गया है। बीएसए ने विकासखण्ड स्तर पर तैनात सभी कर्मचारियों की ई-सर्विस बुक में सुधार के लिए विशेष शिविर (कैंप) लगाए जाने का निर्देश दिया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर सर्विस बुक की सभी कमियों और त्रुटियों को अनिवार्य रूप से दूर करने को कहा गया है।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में लापरवाही पर भड़के बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी


 

Related Articles

AD
Back to top button